पीएम मत्स्य संपदा योजना के आवेदन की तिथि बढ़ी

पीएम मत्स्य संपदा योजना के आवेदन की तिथि बढ़ी


मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया पीएम मत्स्य संपदा योजना में आवेदन की तिथि बढ़ा दिया गया है. अब इस योजना के तहत आवेदन 10 अगस्त तक किया जा सकता है. इस सम्बन्ध में और अधिक विस्तार से जानने के लिए जागरण के इस रिपोर्ट को पढ़ें:

Prime-Minister-Scheme

जागरण: जासं, ग्रेटर नोएडा : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 10 अगस्त तक आवेदन पत्र स्वीकृत किए जाएंगे। बता दें कि मछली पालन को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत लाभार्थियों को मछली पालन पर अनुदान मुहैया कराया जाएगा। तालाब निर्माण, मछली पालन और उसे बाजार तक पहुंचाने ट्रांसपोर्ट व्यवस्था, सभी के लिए अनुदान देने का निर्णय लिया गया है। सहायक निदेशक मत्स्य अजय बाना ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मिलने वाले अनुदान को प्राप्त करने के लिए इच्छुक लाभार्थियों को आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 25 जुलाई तक आवेदन पत्र स्वीकृत किए जाने थे। जिसे बढ़ाकर शासन ने 10 अगस्त कर दिया है। योजना का लाभ उठाने के इच्छुक अपना आवेदन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते है।

स्रोत: जागरण

Post a Comment

Previous Post Next Post